नायता पटेल समाज नायता पटेल समाज, मालवा (म.प्र.)Nayta Patel Samaj Malwa (M.P.)
🤝 परिचय

हमारे बारे में

नायता पटेल समाज, मालवा (म.प्र.) की तारीख़, गाँव और गोतों को एक जगह सँभालकर अगली नस्लों तक पहुँचाने की यह एक साझा कोशिश है — समाज के लिए, समाज के साथ मिलकर। यहाँ इस काम से जुड़े लोगों का परिचय है।

मोमिन पटेल
संपादक, नायता पोस्ट (मासिक पत्रिका) · 2015 से · संस्थापक, आदर्श कॉन्वेंट स्कूल, खजराना

मोमिन पटेल

मोमिन पटेल नायता पोस्ट (मासिक पत्रिका) के संपादक हैं। उन्होंने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। सन 2015 से, यानी दस बरसों से ज़्यादा समय से, वे नायता पोस्ट के ज़रिए समाज की ख़बरें, जानकारी और ज़रूरी पैग़ाम गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचा रहे हैं, और बिखरे हुए समाज को आपस में जोड़ने का अहम काम कर रहे हैं।

नायता पोस्ट ग्रुप से समाज के लगभग सभी गाँवों के प्रतिनिधि जुड़े हैं। उनके साथ मिलकर उन्होंने समाज की भलाई के कई काम किए — ख़ास तौर पर चेहल्लुम को छोटे स्तर पर करना, ग़लत रीति-रिवाजों और फ़िज़ूलख़र्ची को रोकना — और ऐसे कई सामाजिक मुद्दों पर समाजजन को जागरूक किया।

तालीम के मैदान में भी उनकी ख़िदमात क़ाबिल-ए-तारीफ़ हैं। वे खजराना, इंदौर में आदर्श कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक हैं, जहाँ नई पीढ़ी को अच्छी तालीम के साथ अच्छी तरबियत भी मिल रही है।

इलियास पटेल
लेखक · फ़िल्म और किताब "नायता पटेल: गुजरात से मालवा तक"

इलियास पटेल

खजराना, इंदौर (मध्य प्रदेश)

इलियास पटेल नायता पटेल बिरादरी से ताल्लुक़ रखते हैं। उनकी पैदाइश कालियादेह, उज्जैन में हुई। उनके वालिद मरहूम हाजी शेर मोहम्मद पटेल (अल्लाह तआला उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए) का मूल गाँव चांदनखेड़ी है, और गोत मोनपुरा। उज्जैन में पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक सॉफ़्टवेयर कंपनी में नौकरी के लिए इंदौर आए — 2005 से इंदौर में और 2011 से खजराना में रहते हैं।

तालीम

LKG से 12वीं: सेंट मीरा कॉन्वेंट स्कूल, उज्जैन; BCA: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन; NIIT डिप्लोमा: NIIT, उज्जैन; DOEACC ‘O’ लेवल और ‘A’ लेवल: इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, नई दिल्ली (अब NIELIT); MBA (बिज़नेस इंटेलिजेंस): सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी (SGVU), जयपुर; और अभी PhD की तहक़ीक़ — Digital Analytics with AI (Artificial Intelligence and Marketing Technologies), ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर।

पेशा और तजुर्बा

वे 18 साल से ज़्यादा समय से डिजिटल एनालिटिक्स, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी (MarTech) और डेटा पर आधारित फ़ैसलों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, और AI ऑटोमेशन तथा AI की मदद से एनालिटिक्स के जानकार हैं। उन्होंने भारत के साथ-साथ अमेरिका (USA), कनाडा, ब्रिटेन (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड), यूरोप (फ़्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, हंगरी, पोलैंड, बुल्गारिया, ग्रीस, साइप्रस), ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, फ़िलीपींस, दक्षिण अफ़्रीका, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब की कंपनियों और ग्राहकों के साथ काम किया है, और BigQuery, GA4, GTM तथा AI, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के साथ बिज़नेस इंटेलिजेंस जैसी कई टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय सर्टिफ़िकेट हासिल किए हैं।

इल्मी सफ़र

इस्लामी इल्म और तारीख़ से उनका रिश्ता बहुत पुराना है। 15 साल की उम्र से, यानी 25 साल से ज़्यादा समय से वे इस्लामी तारीख़, फ़िक़्ह, हदीस और तफ़सीर के साथ-साथ दुनिया की तारीख़, जुग़राफ़िया (भूगोल), जियो-पॉलिटिक्स और आलमी हालात (वर्ल्ड करंट अफ़ेयर्स), मज़ाहिब का तक़ाबुली मुताला (अलग-अलग धर्मों की तुलनात्मक पढ़ाई), फ़लसफ़ा (दर्शन), आलमी मआशियात (वर्ल्ड इकोनॉमिक्स), इस्लामी मआशियात (इस्लामिक इकोनॉमिक्स) और क़ुरआन और साइंस पढ़ते आ रहे हैं। इन सब में वे ख़ुद को एक तालिब-ए-इल्म (विद्यार्थी) और शोधार्थी मानते हैं, कोई उस्ताद या माहिर नहीं; सीखने का यह सफ़र आज भी जारी है। शायरी से भी उनका गहरा लगाव है, और इस किताब की नज़्म “जड़ों से तरक़्क़ी तक” उन्हीं की लिखी है।

ज़बानें

वे अरबी, उर्दू, फ़ारसी, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेज़ी पढ़-समझ लेते हैं, इसलिए असल ज़रियों को उनकी अपनी ज़बान में पढ़ने की कोशिश करते हैं।

जिनसे असर लिया

इस इल्मी सफ़र में इमाम ग़ज़ाली, अल्लामा इब्न ख़लदून और मौलाना रूमी (रहमतुल्लाह अलैहिम), और डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सोच ने उन्हें सबसे ज़्यादा मुतास्सिर किया — इल्म के साथ अमल, हर ख़बर को परखने का तरीक़ा, दिल की नरमी, और नई पीढ़ी के लिए बड़े ख़्वाब। अल्लामा ग़ुलाम रसूल सईदी (रहमतुल्लाह अलैह) की शरह सहीह मुस्लिम, नेमतुल बारी (शरह सहीह बुख़ारी) और तफ़सीर तिब्यानुल क़ुरआन ने उनके दीनी इल्म में बहुत इज़ाफ़ा किया।

निजी कुतुबख़ाना

उनके निजी कुतुबख़ाने (लाइब्रेरी) में — तफ़सीर: तफ़सीर इब्न कसीर, तफ़सीर दुर्रे मंसूर, तफ़सीर मज़हरी, तफ़सीर ज़िया-उल-क़ुरआन, तिब्यानुल क़ुरआन, तारीख़ अर्ज़-उल-क़ुरआन, अटलस-उल-क़ुरआन; हदीस: सहीह बुख़ारी, सहीह मुस्लिम, सुनन तिर्मिज़ी, अबू दाऊद, नसाई, इब्न माजा, मुवत्ता इमाम मालिक, और बड़ी शरहें — शरह सहीह मुस्लिम और नेमतुल बारी (अल्लामा ग़ुलाम रसूल सईदी) समेत; सीरत: ज़िया-उन-नबी ﷺ, अर-रहीक़ुल मख़्तूम (The Sealed Nectar), अटलस सीरत-उन-नबी ﷺ, सीरत इंसाइक्लोपीडिया; तारीख़: तारीख़ तबरी, अल-बिदाया वन-निहाया, मुक़द्दमा और तारीख़ इब्न ख़लदून, तारीख़-ए-फ़रिश्ता, फ़ुतूह-उश-शाम, सल्तनत-ए-उस्मानिया की तारीख़; तसव्वुफ़: कश्फ़-उल-महजूब, कीमिया-ए-सआदत, इहया-उल-उलूम; और अल-बिरूनी का भारत, भारत एक खोज, The Penguin History of Early India, Sapiens जैसी किताबें शामिल हैं।

सफ़र — किताबों से ज़मीन तक

किताबों में पढ़ी तारीख़ को अपनी आँखों से देखने के लिए उन्होंने सऊदी अरब (हिजाज़) और फ़लस्तीन (बैतुल मुक़द्दस) का दो बार, और इराक़, ईरान, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और क़तर का सफ़र किया, और वहाँ की कई तारीख़ी जगहें और निशानियाँ देखीं। अपने बुज़ुर्गों की ज़मीन को समझने के लिए उन्होंने पूरे गुजरात का सफ़र किया — काठियावाड़ (जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, गिर, द्वारका, भावनगर, घोघा), कच्छ, उत्तर गुजरात (पाटण, मेहसाणा, पालनपुर, डीसा, हिम्मतनगर, गांधीनगर), बीच का गुजरात (अहमदाबाद, आणंद, खंभात, बड़ौदा, भरूच), पूरब (गोधरा, दाहोद, हालोल-कालोल), और समंदर किनारे दमन और दीव तक; और दक्षिण में केरल, बेंगलुरु, श्रीरंगपट्टनम और कालीकट। हिंदुस्तान की सबसे पुरानी मानी जाने वाली मस्जिदें भी उन्होंने देखीं — घोघा की जूनी (बरवाड़ा) मस्जिद, जिसका मेहराब पहले क़िब्ले, बैतुल मुक़द्दस की तरफ़ बताया जाता है और जिसे कुछ इतिहासकार चेरामन पेरुमल मस्जिद से भी पुरानी मानते हैं; और केरल की चेरामन पेरुमल मस्जिद।

समाज की तारीख़ पर काम

बचपन से वे बुज़ुर्गों से गुजरात से मालवा के सफ़र की कहानियाँ सुनते आए। अपने पेशे के साथ-साथ वे कई बरसों से नायता पटेल बिरादरी की तारीख़ — वंशावलियाँ, गोत, गाँव, भाट जी की बहियाँ, ख़ानदानों के शिजरे और बुज़ुर्गों की गवाही — पर एक विद्यार्थी की तरह काम कर रहे हैं। अल्लामा इब्न ख़लदून के तरीक़े पर — जो पक्का है उसे सबूत के साथ, और जो रिवायत है उसे रिवायत कहकर।

मक़सद

उनका मक़सद किसी एक ख़ानदान या गोत की नहीं, पूरी बिरादरी की साझा याद को सँभालना है, और नई पीढ़ी में इल्म, हुनर, वक़्त की क़द्र, सादगी और आपसी मदद को बढ़ावा देना है। यह किताब, फ़िल्म और यह वेबसाइट इसी राह में उनकी एक छोटी-सी कोशिश है।

समाज के लिए काम

  • डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म "नायता पटेल: गुजरात से मालवा तक" (4K, 40 मिनट)
  • किताब "नायता पटेल: गुजरात से मालवा तक" — ISBN 978-93-346-0451-1 · जल्द, इंशाअल्लाह
  • गाँव, गोत और नक़्शे के साथ यह वेबसाइट
  • YouTube चैनल @NaytaPatelSamaj

शुक्रिया

इस काम में जिन्होंने अपनी जानकारी, अपना वक़्त और अपने क़ीमती मशवरे दिए — हम सबके तहे-दिल से शुक्रगुज़ार हैं।

🤲 सबसे पहले — पूरा नायता पटेल समाज

जिन्होंने गाँव-गाँव से जानकारी दी, बुज़ुर्गों की बातें सँभालीं और हर क़दम पर साथ दिया।

हाजी कुदरत पटेल (आदर्श)

विरमत गोत की जानकारी, किताब में सुधार के लिए कई क़ीमती सुझाव, और अपना क़ीमती वक़्त — ख़ुद मिलकर भी, फ़ोन पर भी।

स्क्रिप्ट समीक्षा, किताब समीक्षा और सुझाव
  • मोमिन पटेल — संपादक, नायता पोस्ट, और नायता पोस्ट की पूरी टीम
  • मना (मुंशी) पटेल — चांदनखेड़ी
  • मुक़द्दर पटेल — माधवपुरा
  • समीर पटेल — चिल्लूर
  • फ़ारूख़ पटेल — पुवाड़ला
  • मुश्ताक़ पटेल — एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, भैरूगढ़, उज्जैन
  • सादिक़ पटेल, सी-ए — ब्यावरा
  • भूरू पटेल — मड़ादी
  • सर असलम पटेल — कालियादेह
  • अमजद पटेल, सॉफ़्टवेयर इंजीनियर — कालियादेह
  • भाट जी गुलशन ख़ाँ दुलावत · आज़ाद ख़ाँ दुलावत
  • और मेरे घर वाले
🔔 और उन सभी सब्सक्राइबर्स का

जो इस काम में दिलचस्पी ले रहे हैं और इसे समाज के हर घर तक पहुँचा रहे हैं।