नायता पटेल समाज नायता पटेल समाज, मालवा (म.प्र.)Nayta Patel Samaj Malwa (M.P.)
📜 हमारी तारीख़

गुजरात से मालवा तक

नायता पटेल समाज की कहानी एक लंबे सफ़र की कहानी है — गुजरात की ज़मीन से निकलकर मालवा की उपजाऊ धरती पर बसने, खेती करने, गाँव आबाद करने और सदियों तक अपनी पहचान, अपने गोत और अपने रिश्ते संभालकर रखने की कहानी।

~800साल का सफ़र
6ज़िले · 21 तहसीलें
186गाँव
77गोत

सफ़र की झलक

🏜️ गुजरात — हमारी जड़ें (लगभग 11वीं–14वीं सदी)

हमारे पुरखे गुजरात की ज़मीन से जुड़े थे। हमारे कई गोतों के नाम गुजरात की जगहों से मिलते-जुलते हैं — यह एक इमकान (संभावना) है, जिस पर खोज अभी जारी है।

🐂 अकाल और क़ाफ़िला (लगभग 15वीं सदी)

सूखे और अकाल के दौर में परिवारों का क़ाफ़िला बैलगाड़ियों और मवेशियों के साथ गुजरात से चलकर मालवा की उपजाऊ धरती तक पहुँचा।

🌾 मालवा — पहली बस्तियाँ

मालवा पहुँचकर पुरखों ने खेती अपनाई और गाँव बसाए। मालवा के हमारे सारे गाँव पुरखों ने यहाँ आकर ही बसाए और आबाद किए।

🏡 रियासतों का दौर (16वीं सदी से 1947 तक)

रियासतों के लंबे दौर में समाज गाँव-गाँव फैला, खेती और गाँव के कामकाज में अपनी जगह बनाई, और मालवी बोली, रहन-सहन व रिश्तों में यहीं का हो गया।

📖 गोत, बही और वंश

भाट जी की बहियों में हमारे गोत और वंश की कड़ियाँ लिखी जाती रहीं — इन्हीं से हमें अपनी जड़ों की पहचान मिलती है।

🪪 हमारी पहचान

पुराने पन्नों में हमारा ज़िक्र "नायता" नाम से मिलता है — हम नायता पटेल हैं, और यही नाम हमारी पहचान है।

📚 आज का समाज

आज समाज 6 ज़िलों, 21 तहसीलों और 186 गाँवों में बसा है। हल-बैल से ट्रैक्टर तक — खेती के साथ नई पीढ़ी तालीम, कारोबार और नौकरी में आगे बढ़ रही है।

🌱 आगे का रास्ता

इल्म के साथ तरबियत, सिला-रहमी (रिश्ते जोड़ना), समाज की ख़िदमत और अपनी जड़ों की हिफ़ाज़त।

नदियों के किनारे हमारे गाँव

मालवा की नदियाँ हमारे गाँवों की ज़िंदगी रही हैं। हमारे 65 गाँव 7 नदियों के किनारे बसे हैं:

🌊 शिप्रा — 19 गाँव🌊 गंभीर — 16 गाँव🌊 चंबल — 11 गाँव🌊 खान — 7 गाँव🌊 चामला, छोटी काली सिंध और बागड़ी — 12 गाँव

इस पर पूरी वीडियो देखें: नायता पटेलों का भूगोल ▶

हमारे गोत

गोत हमारी पहचान और रिश्तों की बुनियाद है। हर गोत का अपना मूल गाँव है, और हर गाँव में कई गोत मिलकर रहते हैं। हमारी जानकारी में अब तक 77 गोत दर्ज हैं — इनमें से 36 गोत:

मोनपुराकाबाविरमतवाघेलासरकेजालूणसतबबायतदेंदराखिलचीसमावणासमेजासलीगतगमुआसालारखमायतानगासणाअज्जनसरागौरीकलायतअंबागरचावड़ाकलिंगागुराड़बिहतरोडायतथावरोदअलीगतभाटीकलमेरापटायतआगेवानवरादराधनोरियालुवायतकपातलाराजलोट

बाक़ी 41 गोत — हमारी किताब में

सभी 77 गोतों की पूरी सूची, हर गोत का मूल गाँव और गाँव-वार गोत — किताब "नायता पटेल: गुजरात से मालवा तक" में।

हर गोत और हर गाँव की जानकारी (मूल गाँव, गाँव के गोत, सवाल-जवाब) — 📚 ज्ञानकोश में। यह सूची हमारी जानकारी पर आधारित है और काम जारी है। अगर आपके गोत या गाँव की कोई जानकारी छूट गई है, तो हमें ज़रूर बताएँ।

पहचान और रहन-सहन

समाज की बोली मालवी है, और रोज़मर्रा की बातचीत, रिश्तों के नाम और गोतों के नाम इसी बोली में ढलकर आज तक चले आ रहे हैं। सादगी, मेहनत, आपसी मेल-जोल और रिश्तों को जोड़कर रखना हमारे पुरखों की सबसे बड़ी पूँजी रही है।

पूरी कहानी — फ़िल्म में

"नायता पटेल: गुजरात से मालवा तक" — 800 साल का सफ़र, 40 मिनट में। किताब समाज के लिए मुफ़्त — अपनी कॉपी बुक करें।